15 April 2016

राष्ट्रीय ध्वज - तिरंगा

🌻जीके ईस बेस्ट फ़ौर एवर🌻

🍒🍒राष्ट्रीय ध्वज - तिरंगा 🍒🍒

🍇भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया था ।

🍇राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में समान अनुपात में तीन क्षैतिज पट्टियां हैं: गहरा केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग सबसे नीचे है।

🍇ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है।

🍇सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है।

🍇शीर्ष में गहरा केसरिया रंग देश की ताकत और साहस को दर्शाता है।

🍇बीच में स्थित सफेद पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का संकेत है। 

🍇हरा रंग देश के शुभ, विकास और उर्वरता को दर्शाता है।

🍇राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप सारनाथ में अशोक के सिंह स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है।

🍇इसका व्यास सफेद पट्टी की चौड़ाई के लगभग बराबर है और इसमें 24 तीलियां हैं।

🔚🙏🏻राहुल~मेक्स🙏🏻🔚

〰〰〰〰〰〰〰〰 जीके इस बेस्ट फ़ौर एवर 〰〰〰〰〰〰〰〰