10 June 2015

प्रवेसोत्सव रेली से संबंधित कुछ नारे


🍁'कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार'.
🍁‘हिन्दु-मुस्लिम, सिख-इसाई मिलकर के सब करें पढ़ाई’.
🍁‘आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जरूर जायेंगे’.
🍁‘अब ना करो अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल’.
🍁‘एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा'.
🍁'घर-घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ'.
🍁'पढ़ी लिखी नारी, घर-घर की उजियारी'.
🍁'पढेंगे पढ़ायेंगे, उन्नत देश बनाएंगे'.
🍁‘अनपढ़ होता है अभिशाप, अब न रहेंगे अंगूठा छाप'.
🍁‘शिक्षा से देश सजाएंगे, हर बच्चे को पढ़ाएंगे’
🍁'21वीं सदी की यहीं पुकार, शिक्षा है सबका अधिकार’.
🍁‘हर घर में चिराग जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा’.
🍁‘लड़का-लड़की एक समान, यही संकल्प,
यही अभियान’.
🍁‘मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ’.
🍁‘हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा’.
🍁'हम भी स्कूल जाएंगे, पापा का मान बढ़ाएंगे’.
🍁'दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर देश बनाएंगे'.
🍁'मिड डे मील हम खाएंगे, स्कूल में पढ़ने जाएंगे'.
🍁'शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, जिससे चलती पीढ़ी हैँ'.
🍁'सर्व शिक्षा का है कहना, पढ़ने जायें भाई बहना'.
🍁'सर्व शिक्षा का अभियान, सबको मिले प्राथमिक ज्ञान'.
🍁'पापा सुनलो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र
हमारी'.
🍁'बच्चे मांगे प्यार दो, शिक्षा का अधिकार दो'.
🍁'हम बच्चों का नारा है, शिक्षा - अधिकार हमारा है'.
💐💐💐💐💐